Wednesday, October 21st, 2026

राष्ट्रीय टेबल टेनिस के लिए छत्तीसगढ़ की टीम घोषित

रायपुर। भारतीय टेबल टेनिस महासंघ द्वारा पंचकूला (हरियाणा) में 15 से 23 फरवरी तक 82वीं सीनियर राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा जिसके लिए छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के अध्यक्ष शरद शुक्ला ने छत्तीसगढ़ की महिला एकल एवं पुरुष एकल वर्ग के लिए टीम की घोषणा की।
श्री शुक्ला ने बताया कि 15 से 18 फरवरी तक महिला एकल टीम की प्रतियोगिताएं होगी इसके बाद 20 से 23 फरवरी तक पुरुष एकल वर्ग की प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी। जिसके लिए महिला एकल की टीम 14 फरवरी को रवाना होगी, जिसमें टीम की मैनेजर आरएम गौरी (बिलासपुर) होंगी। वहीं पुरुष एकल की टीम 19 फरवरी को रवाना होगी, जिसके कोच के. वेंकट प्रसाद (बिलासपुर) को बनाया गया है। इस अवसर पर सचिव विनय बैसवाड़े सहित सभी पदाधिकारियों ने टीम को शुभकामनाए दी।
घोषित टीम इस प्रकार हैं - सीनियर महिला एकल -  सुरभि मोदी (रायपुर), आर. देवांशी (बिलासपुर), अनन्या दुबे (बिलासपुर), शिल्पी घोष (रायपुर), सुष्मिता सोम (बिलासपुर)
सीनियर पुरुष एकल - सागर घाटगे (रायपुर), एम. रविराज (दुर्ग), ए संतोष (दुर्ग), के. सांई प्रशांत (बिलासपुर), अभिषेक राज (रायपुर)।

 

Source : Agency

पाठको की राय